Indian Icon Award 2026
रीढ़ एवं जोड़ों के दर्द के उपचार में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. गौरव पाईवाल को मिला इंडियन आइकॉन अवॉर्ड 2026

उदयपुर। शहर के वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट एवं स्पाईन एवं जॉइंट पेन विशेषज्ञ डॉ. गौरव पाईवाल को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में इंडियन आइकॉन अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वर्ष 2007 से रीढ़ की हड्डी, कमर दर्द, सर्वाइकल, घुटने एवं अन्य जोड़ों के दर्द के क्षेत्र में दी जा रही उत्कृष्ट, समर्पित एवं गैर-ऑपरेशन आधारित फिजियोथैरेपी सेवाओं के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. पाईवाल पिछले 19 वर्षों से उदयपुर में मरीजों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक फिजियोथैरेपी तकनीकों के माध्यम से उपचार प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने हजारों मरीजों को बिना सर्जरी दर्द से राहत दिलाने और सामान्य जीवनशैली में लौटने में सहायता की है। मरीजों को रोग के कारणों की जानकारी देकर जागरूक करने की उनकी पहल को भी व्यापक सराहना मिली है।

इस राष्ट्रीय सम्मान से उदयपुर सहित पूरे राजस्थान के चिकित्सा एवं फिजियोथैरेपी क्षेत्र को गौरव प्राप्त हुआ है।

डॉ. पाईवाल ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने मरीजों के विश्वास, परिवार के सहयोग तथा अपनी समर्पित टीम को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे नवीनतम वैज्ञानिक उपचार पद्धतियों के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
Jul 10th, 2026 12:51 PM

Keywords