+919887290909
Currently it only shows your basic business info. Start adding relevant business details such as description, images and products or services to gain your customers attention by using Boost 360 android app / iOS App / web portal.

* रीढ़ की हड्डी और घुटने के दर्द में कारगर है लेजर किरणे, टेकार थैरेपी ओर सेग्मेंटल स्पाइनल डि- कम्प्रेशन : डॉ पाईवाल * उदयपुर में वर्ष 2007 से कमर या गर्दन मे मनको / गादी खिसकने के दर्द ओर घुटने में ग्रीस कम होने के दर्द का ईलाज करने वाले, न्यू केशव नगर स्थित डॉ पाईवाल फिजियोथेरेपी क्लिनिक के डॉ.गौरव पाईवाल (फिजियो) ने बताया कि अब अहमदाबाद की तरह उदयपुर में भी क्लास 4 लेजर और टेकार किरणों तथा स्पाइनल डिकम्प्रेशन थैरेपी से हर शारीरिक दर्द (बिना चोट के उत्पन ) का ईलाज सम्भव है । इसमे इलेक्ट्रोथेरेपी (फिजियोथेरेपी की ही एक शाखा ) की कुछ अतिविशिष्ट मशीनों के सेक द्वारा दर्द करने वाली टूटी हुई कोशिकाओ को भरा जाता है | यह सेक कमर, गर्दन, घुटने या अन्य जोड़ो में दर्द करने वाली जगह के ऊपर से दिए जाते है और सुजन उतरने और टूटी हुई कोशिकाओं के भरने से दर्द धीरे धीरे कम/खत्म हो जाता है | इस प्रकार रीढ़ की हड्डी / मनकों की गादी दबने, नस दबने या जोड़ प्रत्यारोपण के जटिल ऑपरेशन से बचा जा सकता है । फिजियोथेरेपी में देश के सबसे बडे और श्रेष्ठ कॉलेज, कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मनिपाल, से दर्द के इलाज मे लेजर चिकित्सा में कोर्स करने के बाद विगत 14 वषोँ से डॉ पाईवाल उदयपुर में सेवायें दे रहे है और रीढ़ की हद्दी और जोड़ो के दर्द के सेंकडो मरीजो को पूर्ण आराम दे चुके है। उनका कहना है कि दुनिया में हर 100 में से 80 लोगों को जीवन में कभी न कभी कमर या गर्दन दर्द (रीढ़ कि हड्डी /गादी खिसकने / नस दबने / मनके दबने / स्पोन्डीलाइटिस / स्लिप डिस्क / साईटीका ) का दर्द होता है | इसी प्रकार एक उम्र के बाद घुटनो में ग्रीस खत्म होने से घर्षण बढ़ता है और फिर वो रगड़ से घुटने दर्द करने लगते है । ये दोनों ही दर्द धीरे- धीरे बढ़ते है तथा मरीज की दैनिक जीवनचर्या को बाधित करते है। इन दोनों ही प्रकार के दर्द के मरीज लगभग हर घर में है । कुछ ऊपर के घरेलू सेक से, कुछ दर्द निवारक दवाईयां लेकर दर्द से कुछ देर तक आराम पा लेते है । ऐसे दर्द के मरीजों मे इस चिकित्सा पद्धति के ईलाज से लंबा आराम दिया जा सकता है वो भी बिना काम रोके, बिना बिस्तर पर आराम किये (विथऊट बैड रेस्ट), बिना ऑफिस से छुट्टी लिए, बिना ऑपरेशन, बिना भर्ती, बिना दर्द निवारक दवाईया लिए। सिर्फ अत्याधुनिक फिजियोथैरेपी मशीनों के कुछ दिनो के सेक से । इलेक्ट्रोथेरेपी आपको बिना आॅपरेशन, दर्द रहित जीवन वापस दे सकती है । वो भी लंबे समय के लिए और कम खर्चे में । डॉ पाईवाल ने बताया कि आने वाले सालों में जोड़ो के दर्द से पुर्ण आराम के लिए, विकसित देशो की तरह भारत मे भी इलेक्ट्रॉथैरेपी सबसे बेहतर विकल्प के रूप में उभरेगी | चमडी के ऊपर से गहरे तक सेक पहुंचाने और टूटे हुये ऊतकों को भरने की नई टेक्नोलॉजी आ गयी है। ये और विकसित होगी ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्द के मरीजो को ठीक किया जा सके। डॉ पाईवाल ने बताया की अब भारत मे फिज़ियोथेरेपी का स्वतंत्र काऊंन्सिल भी है। रोगियों को किसी भी रेफरल की जरूरत नही है । रोगी सीधा अपने फिज़ियोथेरेपी चिकित्सक का परामर्श लेकर ईलाज करवा सकते है । फिज़ियोथेरेपी के बारे मे कुछ गलत धारणाएँ ये है की - 1. दर्द के रोगियों मे फिज़ियोथेरेपी सिर्फ ईलाज लेने तक ही आराम देती है । 2. फिज़ियोथेरेपी मे सिर्फ एक्सरसाइज ही करवाई जाती हैं । 3. ईलाज करने वाले डॉक्टर कहेंगे तो फिज़ियोथेरेपी ले सकते हैं । 4. फिज़ियोथेरेपी दर्द निवारक के साथ ही काम करेगी । 5. फिज़ियोथेरेपी सिर्फ ताकत बढाने के लिये ही है । 6. हद्दी बैठाने वाले, एक्कुप्रेशर / एक्कूपंचर, ड्राई नीडल, कप्पिंग करने वाले भी फिज़ियोथेरेपिस्ट ही है । कुवालीफाईड फिज़ियोथेरेपी चिकित्सक से ईलाज लेने पर आपको ऊपर दिये मिथकों मे कुछ भी नहीं मेहसूस होगा और दर्द भी काफी / पुरा खत्म हो जाएगा । भारत मे फिज़ियोथेरेपी चिकित्सा विज्ञान नया है और मूलतः इसका विकास किया गया था रीढ़ की हड्डी और जोड़ों के दर्द, लकवा, बेल्स पाल्सी, स्पाईनल कॉर्ड इन्जुरी, स्लिप डिस्क, साईटीका, गठिया, गठिया वाय, स्पोर्ट्स इन्जुरी, लिगामेँट टूटना, आदि बिमारियों के रोगियों को मदद या ईलाज देने के लिये । #nonsurgicaltreatmentforneckpain #nonsurgicaltreatmentforlowbackpain #nonsurgicaltreatmentforslipdisc #nonsurgicaltreatmentforsciatica #nonsurgicalteeatmentforslipdisc #nonsurgicaltreatmentforosteoarthritis #nonsurgicaltreatmentforarthritis #spinepain #slipdisc #discherniation #pain #painclinic #udaipurphysiotherapyassociation #USRP #discpain #avoidspinesurgery #avoidkneereplacement #painrelief #chronicpainrelief #leoralaser #lasertherapy #experiencedphysiotherapist